फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में घुसा अजगर...ग्रामीणों में मची भगदड़

विज्ञापन
नौजल्हा में अजगर को पकड़ते वनकर्मी। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
माधोटांडा। जंगल से आबादी क्षेत्र में अजगर के पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने करीब डेढ़ क्विंटल वजन के अजगर पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
विज्ञापन

बराही रेंज के अंतर्गत नौजल्हा में शुक्रवार शाम एक अजगर पहुंच गया। देर शाम मुख्य मार्ग से खेत में घुसते समय ग्रामीणों की नजर अजगर पर पड़ी। अजगर देख हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए भीड़ लग गई। सूचना वन विभाग को दी गई। नौजल्हा वन चौकी के वन दरोगा रघुवीर और वनकर्मी रवि मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़ लिया। वन दरोगा ने बताया कि पकड़े गए अजगर का वजन करीब डेढ़ क्विंटल हैं। जिसको जंगल क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें