थाना क्षेत्र के गांव डंडिया भुसौली में 28 जून की रात घरेलू विवाद की रंजिश में गांव निवासी 65 वर्षीय प्यारेलाल के भतीजों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इस मामले में नामजद तीन हत्यारोपियों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
डंडिया भुसौली में हुई प्यारेलाल की हत्या के मामले में मृतक के पुत्र आशू की ओर से मृतक के भतीजों क्रमश: वीरेंद्र, राकेश, जानकी प्रसाद और मृतक की भाभी विद्यावती के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने विद्यावती को घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात एक अन्य आरोपी जानकी प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया है। इस मामले में अभी दो आरोपी वीरेंद्र और राकेश फरार हैं। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।