फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

331 शिक्षामित्रों को मिले नियुक्ति पत्र

Sun, 03 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर जिले में पिछले सप्ताह द्वितीय चरण के शिक्षामित्रों की समायोजन प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसके तहत 1088 शिक्षामित्रों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया था। चूंकि जिले में शिक्षामित्रों की संख्या के सापेक्ष जिले के स्कूलों में पदों की संख्या कम है, इसके चलते समायोजन प्रक्रिया के पहले चरण में जन्मतिथि के अनुसार 336 शिक्षामित्रों को विकल्प पत्र भरवाए गए थे। विभाग द्वारा सभी शिक्षामित्रों को शनिवार को नियुक्ति पत्र जारी करने की सूचना दी गई थी। शनिवार सुबह आठ बजे से ही ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी पर शिक्षामित्रों और उनके परिवार वालाें के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। करीब साढ़े दस बजे नियुक्ति पत्रों का वितरण शुरू किया गया है। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने 331 शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी उमेश गौतम, वरिष्ठ लिपिक संजय सिंह, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे। बीएसए ने बताया कि 331 शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। पांच शिक्षामित्र किन्हीं कारणों से नहीं पहुंचे सके हैं। उन्होंने बताया कि शेष बचे शिक्षामित्रों को भी पखवाड़ा भर के भीतर ही नियुक्ति पत्र देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों ने दिन भर मनाया जश्न
सालों से सहायक अध्यापक बनने को संघर्ष कर रहे शिक्षामित्रों में उस समय खुशी का ठिकाना न रहा, जब शनिवार उनके हाथों में नियुक्ति पत्र पहुंचे। नियुक्ति पत्र पाकर कुछ शिक्षामित्रों की आंखों से आंसू भी छलक उठे। शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय व बीआरसी परिसर में मिठाई बांटी। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा।

संगठनों ने जताया हर्ष
प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक बनने पर हर्ष जताया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर, वीर सिंह गंगवार, सुरेश राठौर, गजेंद्र गंगवार, भागीरथ वर्मा, विश्वपाल आर्य आदि मौजूद रहे। इधर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा ने भी शिक्षामित्रों के समायोजन पर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें