फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पर्चा काउंटर और लैब की लाइन में धक्का-मुक्की, परामर्श के लिए घंटों इंतजार

Tue, 25 Feb 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के पर्चा काउंटर पर लगी लाइन।संवाद - फोटो : मौदहा कस्बे में हंगामे के दौरान महिला को छत से हटाती पुलिस। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की जमकर भीड़ उमड़ी। पर्चा से लेकर दवा काउंटर और पैथॉलाजी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन थी। धक्क-मुक्की का नजारा दिखा। चिकित्सक से परामर्श के लिए भी मरीजों घंटों इंतजार करना पड़ा। उपचार को सबसे अधिक मरीज फिजिशियन कक्ष में पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार ओपीडी नहीं हुई। वहीं शनिवार को भी मरीज आधे दिन तक ही देखे गए। सोमवार को अस्पताल खुलते ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। सोमवार को करीब 1454 मरीजों ने नए पर्चे बनवाए। इसके अलावा करीब चार से पांच सौ मरीज पुराने पर्चे के भी पहुंचे। इससे जिला अस्पताल परिसर में मरीजों को काफी भीड़ दिखी।
पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को घंटों लाइन में लगना हुआ। ओपीडी गैलरी में विभिन्न कक्षों में मौजूद चिकित्सकों के कक्ष के बाहर काफी भीड़ दिखी। इसके चलते अन्य चिकित्सकों के कक्ष में पहुंचने में भी लोगों को दिक्कत हुई। वहीं पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्स-रे कक्ष, सीटी स्कैन कक्ष आदि में मरीजों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन


दिव्यांग शिविर में भी मरीज दिखे परेशान
पीलीभीत। सोमवार को जिला अस्पताल परिसर के आयुष विंग में दिव्यांग शिविर का आयोजन होता है। भीड़ अधिक होने के कारण दिव्यांग आयुष विंग के बाहर, पार्क व यहां-वहां बैठे रहे। दोपहर में धूप अधिक होते ही दिव्यांग कैंटीन व पेड़ आदि की छांव तलाशते रहे। कुछ दिव्यांग सुबह करीब आठ बजे यहां प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंच गए थे। जिन्हें काफी दिक्कत हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें