तहसील क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में 14 प्रतिशत गन्ना का उत्पादन घटा है। पिछले साल की अपेक्षा 29.12 प्रतिशत कम पेड़ी गन्ना होने की संभावना है। पौध गन्ना में नाममात्र की कमी आई है।
प्रभारी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक केजी गौतम ने बताया कि सर्वे में सहकारी गन्ना समिति में पिछले सत्र में 15210 हेक्टेयर मेें गन्ना था। इस बार 12995 हेक्टेयर में गन्ना है। पिछले साल की तुलना में 2215.60 हेक्टेयर यानी 14 प्रतिशत क्षेत्र में गन्ना कम होगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल पौधा गन्ना 7712 हेक्टेयर में बोया गया था। इस बार 7680 हेक्टेयर में गन्ना बोया गया है। पिछले साल पेड़ी गन्ना 7499 हेक्टेयर में था। इस बार 5315 हेक्टेयर में पेड़ी गन्ना है। उन्होंने बताया कि पिछले बार की अपेक्षा पेड़ी गन्ना में 29.12 प्रतिशत और पौध गन्ना में 0.041 प्रतिशत हेक्टेयर में कम गन्ना हुआ। उन्होंने बताया कि सबसे कम गन्ना उत्पादन संपूर्णानगर चीनी मिल क्षेत्र में जबकि इससे कम बरखेड़ा चीनी मिल क्षेत्र में हुआ।
पांच गन्ना बीज ग्राम घोषित
पूरनपुर। एससीडीआई ने बताया कि गांव मुजफ्फरनगर, पिपरिया दुलई, मोहनपुर जप्ती, खमरिया पट्टी, भवानीगंज में गन्ना की अच्छी कई वैरायटी हैं। इसको लेकर पांचों गांव को गन्ना बीज ग्राम घोषित किया गया है। किसानों को कटाई, ढुलाई से निजात मिलेगी और नगद गन्ना मूल्य भुगतान भी होगा।