फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर और बिलसंडा ब्लाक के प्रमाण पत्र मंगलवार को बंटे

Tue, 03 Nov 2015 07:23 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना के दूसरे दिन सोमवार को ही सभी विजयी जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाणपत्र दिए जाने थे लेकिन पूरनपुर और बिलसंडा ब्लाक से मतगणना का परिणाम देरी से आने के कारण इन ब्लाकों के सदस्यों के प्रमाणपत्र मंगलवार दोपहर बाद से वितरित हो सके। प्रशासन की लेट लतीफी पर निर्वाचित सदस्यों ने नाराजगी भी व्यक्त की है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की मतगणना पहली नवंबर को कराई गई थी। इसमें बीडीसी के विजेताओं को मतगणना के साथ ही प्रमाणपत्र भी वितरित कर दिए गए, लेकिन जिला पंचायत सदस्यों के प्रमाणपत्र जिला मुख्यालय से वितरित किए जाने थे। इसके लिए मतगणना समाप्त होने के बाद संबंधित ब्लाक से परिणाम जिला मुख्यालय पहुंचे जहां जिला पंचायत चुनाव के निर्वाचन अधिकारी सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने प्रमाणपत्र वितरित किए। पांच ब्लाकों के परिणाम तो सोमवार शाम तक पहुंच लेकिन पूरनपुर और बिलसंडा ब्लाक के मतगणना परिवार सोमवार रात न पहुंचकर मंगलवार को दोपहर बाद पहुुंचे। दोनों ब्लाकों से प्राप्त परिणामों की जांच और ऑन लाइन फीडिंग के बाद निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाणपत्र वितरित करने शुरू किए।
जिला पंचायत चुनाव के एआरओ एवं जिला सेवायोजन अधिकारी आरबी चतुर्वेदी ने बताया कि ब्लाक मुख्यालय से देरी से परिणाम मिलने के कारण प्रमाणपत्र वितरित करने में देरी हुई। वहीं प्रमाणपत्र पाने को घंटों इंतजार कराए जाने पर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की और इसकी शिकायत आयोग से करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें