फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर बिना रिकार्ड  के मिला 22 बोरा गेहूं

Mon, 18 Apr 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद व्यवस्था की हकीकत परखने को एडीएम अजयकांत सैनी ने सोमवार को मंडी के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें यूपीएसएस के एक केंद्र पर गेहूं के 22 बोरा अधिक मिलने पर उन्होंने केंद्र प्रभारी का जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

जिले में सरकारी खरीद के नाम पर चल रही धांधली का नमूना सोमवार को एडीएम के निरीक्षण में सामने आया। मंडी में निरीक्षण के दौरान एडीएम के साथ मौजूद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट श्रद्धा शांडिल्यायान ने यूपीएसएस के क्रय केंद्र पर स्टाक का मिलान किया, जिसमें अंतर आया। इस पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने स्वयं बोरों की गिनती की। दोबारा गिनती में भी 22 बोरे अधिक मिलने पर डीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी अरूण कुमार की फटकार लगाई और केंद्र प्रभारी का जवाबतलब किया। इसके बाद उन्होंने मंडी के अन्य क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें अभिलेख एवं स्टाक आदि ठीक मिले। एडीएम ने बताया कि भ्रमित करने को बोरों का स्टाक अव्यवस्थित तरीके से किया गया था जिससे गिनती करने में बोरों की सही संख्या पता करना ही मुश्किल हो रहा था। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों से भी खरीद की जानकारी की गई। इस मौके पर सभी क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधक एवं डिप्टी आरएमओ कार्यालय के सोनू सक्सेना सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें