फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर ड्रैगन टीम ने 3-2 से बैरियर्स को हराया

Sun, 01 Feb 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में जिला स्तरीय हॉकी लीग प्रतियोगिता में भिडते खिलाड़ी- आयोजक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। तीन दिवसीय जिला स्तरीय हॉकी लीग प्रतियोगिता में पहला मैच बैरियर्स और पूरनपुर ड्रैगन के बीच खेला गया। ड्रैगन टीम ने तीन में दो मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पब्लिक इंटर कॉलेज मैदान में आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुई हॉकी लीग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की छह टीमें बनाई गईं। रविवार को पहले दिन बैरियर्स और पूरनपुर ड्रैगन टीम में मैच हुए। डायमंड हॉकी क्लब की ओर से कराई जा रही प्रतियोगिता का शुभारंभ पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक रजत सक्सेना ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर कराया।
पहला मैच पूरनपुर बैरियर्स और पूरनपुर ड्रैगन के बीच खेला गया। खेल के पहले हाफ में दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबर पर रहीं। इसमें पहला गोल बैरियर्स पूरनपुर के सौरभ ने 13वें मिनट में किया। पूरनपुर ड्रैगन के खिलाड़ी रितिक ने फील्ड गोल किया। खेल के 15 मिनट में पूरनपुर बैरियर्स के खिलाड़ी अंश ने गोलकर स्कोर 2-1 कर दिया।
विज्ञापन

पहले हाफ के अंतिम मिनट में पूरनपुर ड्रैगन के खिलाड़ी आकाश ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। दूसरे हाफ के 10वें मिनट में पूरनपुर ड्रैगन के खिलाड़ी रितिक ने गोल कर के टीम को 3-2 पर पहुंचाकर जीत दिला दी। निर्णायक राजेश आजाद पूरनपुर, युसूफ खान रहे। डायमंड हॉकी क्लब के अध्यक्ष महेश आजाद ने बताया कि प्रतियोगिता में सोमवार को चार मैच खेले जाएंगे। इस दौरान रजत सक्सेना, राजेश गौतम, प्रगति सिंह, युद्धवीर सिंह, सुधीर, घासीराम आजाद, विकास गुप्ता रहे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें