फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर ने रामपुर, हरदोई ने बदायूं को हराया

Sat, 22 Mar 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में खेलते ​​खिलाड़ी।स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
पूरनपुर। अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल प्रांतीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मुकाबले हुए। पहले मैच में पूरनपुर की टीम ने रामपुर और दूसरे में हरदोई की टीम ने बदायूं को मात दी।
विज्ञापन

असम चौराहा स्थित मैदान में चल रही प्रांतीय हॉकी प्रतियोगिता में दूसरे दिन का पहला मैच पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर और चांदपुर स्पोर्ट्स क्लब रामपुर के बीच हुआ। राजस्व निरीक्षक सोमपाल सिंह ने मुकाबले का शुभारंभ कराया। पहले और दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं।
तीसरे क्वार्टर के 35वें मिनट में पूरनपुर के खिलाड़ी तनुज आजाद ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। रामपुर की टीम काफी प्रयास के बाद भी एक भी गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

दूसरे मैच में प्रांजल एजुकेशन वेलफेयर हॉकी समिति बदायूं और बाबू श्री चंद हॉकी अकादमी हरदोई के की टीमें भी पहले दो हाफ में एक भी गोल नहीं कर पाईं। तीसरे क्वार्टर के 38वें मिनट में हरदोई के अनुराग ने एकमात्र गोल किया। अनुराग को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे दिन के अंपायर लखनऊ के मनीष कुमार, रवि, बरेली के मुमताज और शाहजहांपुर के मंसूर रहे। टेक्निकल टेबल राजेश आजाद, रवि जायसवाल ने संभाली। आशीष मिश्रा, सलिल आजाद, राजीव सक्सेना ने कमेंट्री की। हॉकी खिलाड़ी पीलीभीत के सुरेश कौशल, डायमंड क्लब के अध्यक्ष महेश आजाद, घासीराम आजाद, अमन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें