फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टनकपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी पूरनपुर के चेयरमैन की कार, बाल-बाल बचे

Sat, 22 Jun 2024 12:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में पूरनपुर चेयरमैन की कार शनिवार सुबह टनकपुर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चेयरमैन और उनका कार चालक बाल-बाल बचा। 
विज्ञापन
हाईवे के किनारे गड्ढे में पलट गई थी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट मोड़ पर शनिवार सुबह हादसा हो गया। सुबह करीब 10 बजे पूरनपुर चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता की कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे पलट गई। कार में चालक के साथ चेयरमैन भी सवार थे। सील्ट बेल्ट लगी होने से बड़ा हादसा टल गया। दोनों लोगों को मामूली चोटें आई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से कार सवार चेयरमैन और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


जानकारी लगते ही क्षेत्रीय पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला गया। चेयरमैन ने बताया कि वह किसी कार्य के सिलसिले में कलक्ट्रेट जा रहे थे। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के निकट कलक्ट्रेट मोड़ पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और हाईवे से नीचे पलट गई। गनीमत रही कि सील्ट बेल्ट लगी होने से मामलू चोटें आई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें