भाजपा के क्षेत्रीय संगठनमंत्री भवानी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज कायम है। अब समय आ गया है जनता ऐसी सरकार से मुक्ति चाहती है। भवानी सिंह ने यह बातें भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
कस्बे के एक बारात घर में सदर विधानसभा स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेई ने देश की विकास दर जहां छोड़ी थी वह उससे आगे नहीं बढ़ी है। अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते में आगे बढ़ रहा है। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।
प्रदेश की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह सरकार में महिलाएं जेवर पहनकर निश्चिंत होकर घर से निकलती थीं लेकिन आज सपा के गुंडाराज में ऐसा संभव नहीं है। प्रदेश में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और इनका खुलासा तो दूर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में भी आना कानी करती है। उन्होंने ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। भाजपा नेता संजय गंगवार ने कहा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रदेश में भाजपा जीत हासिल कर पूरे बहुमत से सरकार बनाएगी।
सम्मेलन में रोशनलाल, रविंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह, डोरीलाल, गुरवचन सिंह, बलविंदर सिंह, अशुमान, सियाराम गौतम, जसवंत सिंह, अजय सिंह, चरनजीत, राजेंद्र सिंह, अरूण वाजपेई, अमित गुप्ता, सुधीर पाल सिंह, गंगाप्रसाद लोधी, खूबचंद्र मौर्य, मंगा सिंह, डॉ. डोरीलाल वर्मा सहित कई लोग थे।