फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पत्नी पर शक में युवक ने जहर खाया, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पारिवारिक कलह और पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध के शक में युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक के भाई ने बताया कि पीड़ित युवक बटाई पर जमीन लेकर खेती करता है। इसी से परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। बताया गया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी। विवाद का मुख्य कारण पत्नी का किसी अन्य युवक से कथित प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है।
आरोप है कि महिला कई बार फोन पर बात करते हुए पकड़ी गई थी, जिसे लेकर घर में तनाव बना रहता था। इसी तनाव के चलते युवक ने करीब एक साल पहले भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई थी। शनिवार रात उसकी अपनी सास से फोन पर कहासुनी हो गई, इससे वह काफी आहत हो गया। इसके बाद युवक कमरे में गया और वहां रखा विषाक्त पदार्थ पी लिया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर देखा तो वह बेहोशी की हालत में पड़ा था। परिजन तुरंत उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें