फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए पीलीभीत टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में वर्तमान पर्यटन सत्र मात्र साढ़े पांच माह ही चल सका। जबकि पिछला पर्यटन सत्र भी कोरोना की भेंट चढ़ गया था और ढाई माह पहले बंद कर दिया गया था। पर्यटन पर डेढ ़माह पहले रोक लगाए जाने से पीटीआर और वन निगम को करीब 20 लाख से अधिक का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में बना इको टूरिज्म स्पॉट चूका बीच देश ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानियों के भी आकर्षण का केंद्र बन चुका है। टाइगर रिजर्व का सातवां पर्यटन सत्र गत वर्ष एक नवंबर से शुरू हुआ था। पिछले सालों की तरह इस बार भी पिकनिक स्पॉट चूका बीच की जिम्मेदारी वन निगम को दी गई है। चूका बीच की वाटर हट, थारू हट, अरण्य कुटी, बैंबों हट और ट्री हट सैलानियों के खूब लुभाती है। यही वजह थी कि इस बार एक नवंबर से लेकर अब तक हर माह वन महकमे की आमदनी बढ़ती जा रही थी। इधर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत देश के टाइगर रिजर्व को तत्काल बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अफसरों ने भी शनिवार को पीटीआर का पर्यटन अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया। गाइड लाइन के मुताबिक पर्यटन सत्र एक नवंबर से 15 जून तक चलना है। सातवें पर्यटन सत्र समाप्त होने में अभी डेढ़ माह शेष बचा है। ऐसे में निर्धारित समय से पहले पर्यटन सत्र पर रोक के चलते वन विभाग को 20 लाख से अधिक का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि पीटीआर में बाघों की गतिविधियों की सघन निगरानी की जा रही है। ताकि संक्रमण आदि का मामला सामने आने पर उन्हें तत्काल अलग किया जा सके। सभी वनाधिकारियों और वन कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगवाने को भी निर्देशित किया जा चुका है।
साढ़े पांच माह मेें कमाए 26.07 लाख
टाइगर रिजर्व के आंकड़ों के मुताबिक एक नवंबर से 30 अप्रैल तक 12984 देशी और दो विदेशी सैलानी आए। इस दौरान 26,07205 रुपये की आमदनी हुई। जबकि पिछले पर्यटन सत्र में 7135 देशी और 13 विदेशी सैलानी जंगल भ्रमण को आए थे और 17,29976 रुपये की आय हुई थी।
विज्ञापन

पिछले पर्यटन सत्रों में इतनी हुई आय
वर्ष - आमदनी
2011-12 - 4,04,009
2012-13 - 3,80,800
2013-14 - 5,86,400
2014-15 - 17,69,850
2015-16 - 29,66,376
2016-17 - 37,50,460
2017-18 - 32,06,938
2018-19 - 36,72,935
2019-20 - 17,29976 (25 मार्च तक)
2020-21 - 26,07205 (30 अप्रैल तक)
भारत सरकार के निर्देश पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित किया गया है। सभी वनाधिकारियों और वनकर्मियों को बाघों समेत अन्य वन्यजीवों की गहन निगरानी करने करने के निर्देश दिए गए हैं। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें