पीलीभीत। ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे कोविड अस्पताल को बरेली से 25 सिलिंडर और मिले हैं। सिलिंडर मिलने के बाद उन्हें छोटे सिलिंडर में रिफिलिंग कर दी गई है। अब कोविड अस्पताल के पास दो दिन की ऑक्सीजन पर्याप्त हो गई है।
जिला महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में बने कोविड अस्पताल में दो दिन पहले ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। इसके बाद मरीजों की हालत बिगड़ना शुरू हो गई थी। किसी तरह स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई थी। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे 42 सिलिंडर मिले थे। जिनकी रिफिलिंग कराकर मरीजों को ऑक्सीजन दी गई थी। शनिवार सुबह छह बजे बरेली से 25 बड़े सिलिंडर और मिले हैं। कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अब 67 सिलिंडर हो गए हैं। इनमें करीब 12 सिलिंडर खाली हो चुके हैं। फिलहाल अभी तक दो दिन तक काम चल सकता है। बाकी डिमांड भेजी हुई है। क्योंकि ऑक्सीजन की लगातार आवश्यकता पड़ रही है।
रेमडेसिविर इंजेक्शन की 116 वॉयल और मिली
कोरोना संक्रमण में मरीजों के बचाव के लिए कारगार साबित होने वाला रेमडेसिविर इंजेक्शन की खपत तेजी से बढ़ गई है। 15 दिन पहले 100 वॉयल मिली थी। इनमें 50 वॉयल बरेली को दे दी गई थी। बाकी 50 वॉयल को प्रयोग एल-2 कोविड अस्पताल में किया गया, इधर निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को इंजेक्शन उपलब्ध करने के लिए सरकार ने निर्देश जारी किए थे कि सीएमओ और डीएम संक्रमित की रिपोर्ट देखने के बाद मरीज को इंजेक्शन और वॉयल उपलब्ध कर सकते हैं। इसके