पीलीभीत। पीटीआर को एक अत्याधुनिक रेस्क्यू वाहन मिला है। इससे अब तेंदुआ समेत अन्य वन्यजीवों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करना आसान होगा। इस नए संसाधन से मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व को गुजरात की एस्ट्रल फाउंडेशन की ओर से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड के तहत एक आधुनिक रेस्क्यू व्हीकल उपलब्ध कराया गया है। इस वाहन को टाइगर रिजर्व प्रशासन ने अपनी जरूरतों के अनुसार विशेष रूप से मॉडिफाई कराया है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि यह वाहन फील्ड की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार कराया गया है। इससे तेंदुआ समेत अन्य वन्यजीवाें के रेस्क्यू में टीम को काफी सहूलियत मिलेगी।