फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कहां, कब-कब दिखे बाघ, सूचीबद्ध करेगा पीटीआर प्रशासन

Mon, 11 Nov 2024 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जंगल सफारी के दौरान मार्ग पर टहलता बाघ।स्रोत:वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
पीलीभीत। पीटीआर प्रशासन इस बार जंगल सफारी के दौरान बाघों की होने वाली साइटिंग को सूचीबद्ध करेगा। इसके लिए गाइड और चालकों के अलावा सैलानियों के लिए मुस्तफाबाद स्थित बुकिंग काउंटर पर व्हाइट बोर्ड लगाया गया है। किस जगह पर कब बाघ दिखा इसकी जानकारी यहां दी जा सकती है।
विज्ञापन

महोफ रेंज में शारदा डैम के किनारे स्थित चूका बीच प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है। यहां जंगल के बीच बनीं खूबसूरत हटें बाघों को अधिक पसंद आती हैं। हरियाली के बीच विचरण करते बाघ के दीदार सैलानियों की पहली पसंद बने रहते हैं। पीटीआर के जंगल का अनुकूल वातावरण होने से यहां बाघ समेत अन्य वन्यजीवों की संख्या भी बेहतर है।
इस वजह से पर्यटन सत्र के दौरान जंगल सफारी करने आने वाले सैलानियों को बाघों के खूब दीदार भी होते हैं। पिछले सत्र में बाघों के अधिक दीदार के कारण सैलानियों की संख्या ने भी पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। संख्या चार गुनी बढ़कर 53 हजार तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन

इस बार पीटीआर प्रशासन ने पर्यटन सत्र में जंगल सफारी के दौरान बाघों की साइटिंग के आंकड़ों को आंकड़ों को दर्ज करना शुरू किया है। इससे पता चल सकेगा कि किन जगहों पर बाघ सबसे ज्यादा दिखते हैं। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि इससे पर्यटन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
00
मशहूर है कच्ची और पक्की पटरी
पीटीआर के पर्यटन सत्र के दौरान जंगल सफारी करने आने वाले सैलानियों की पहली पसंद कच्ची और पक्की पटरी रहती है। दरअसल इन दोनों मार्गों पर बाघों की अधिक मौजूदगी देखने को मिलती है। गर्मी के दौरान तो बाघ नहरों को पार करते हुए भी देखने को मिल जाते हैं।
0000
नए सत्र में भी होने लगे बाघों के दीदार
नए पर्यटन सत्र का छह नवंबर को आगाज किया गया। इसके बाद दोनों शिफ्टों में जंगल सफारी का सैलानी आनंद ले रहे हैं। जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को बाघों के खूब दीदार हो रहे हैं। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें