फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 15 दिन बाद भी 50 मीटर दूर नहीं पहुंचा पत्र, शुरू नहीं हो सकी गन्ना पेराई

Mon, 11 Nov 2024 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर के नए सत्र के शुभारंभ की तिथि घोषित करने संबंधी पत्र गन्ना समिति में एक पखवाड़े बाद भी नहीं पहुंच सका है। यह स्थिति तब है जब समिति और चीनी मिल के बीच की दूरी बमुश्किल 50 मीटर है। इस वजह से पेराई सत्र शुरू नहीं हो पाया है। इसको लेकर किसान भी परेशान हैं।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति से जुड़ीं सभी चीनी मिलों के गन्ना अनुभाग के अधिकारियों से नए गन्ना सत्र के शुभारंभ के लिए तिथियां मांगी गई थीं। समिति में बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा, द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल मकसूदापुर, डालमिया शुगर मिल निगोही और एलएच चीनी मिल पीलीभीत से नया सत्र शुरू होने की तिथियों से संंबंधित पत्र समिति कार्यालय में एक पखवाड़ा पहले ही आ गया था।
किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर का यह पत्र अभी तक समिति कार्यालय में नही पहुंचा है। जबकि चीनी मिल और गन्ना समिति की दीवारें बिल्कुल सटी हुई हैं। चीनी मिल का पत्र न मिल पाने के कारण समिति सचिव किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर का नया सत्र शुरू होने की तिथि नहीं बता पा रहे। खेतों में तैयार खड़ा गन्ना चीनी मिल तक न पहुंच पाने से किसान भी परेशान हैं। किसानों का कहना है कि इससे सिंचाई का खर्च भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

इस बावत समिति सचिव ने बताया कि चीनी मिल से सूचना मिलते ही मिल का नया सत्र शुरू होने की तिथि घोषित कर दी जाएगी। वहीं, चीनी मिल के सीसीओ अवधेश कुमार ने बताया कि मिल का पेराई सत्र 22 नवंबर से शुरू होगा, इसकी सूचना सभी संंबंधित लोगों को काफी समय पहले ही दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें