फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल मार्ग के चार किलोमीटर के दायरे में पीटीआर प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। महोफ रेंज के जंगल मार्ग पर बाघों की बढ़ती सक्रियता और वाहन सवार राहगीरों की नियमों के प्रति अनदेखी पर पीटीआर प्रशासन सख्त हुआ है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अफसरों ने संबंधित क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। वाहनों की गति नियंत्रित रखने के लिए छह बैरिकेड लगाने के साथ ही तीन टीमों को भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में महोफ रेंज के अंतर्गत पूरनपुर-खटीमा मार्ग गुजरता है। वैसे तो जंगल के दायरे में वन्यजीवों की चहलकदमी बनी रहती है। इसको लेकर नियमों का पालन कराने पर भी जोर दिया जाता है, लेकिन महोफ रेंज में मुस्तफाबाद से लेकर लालपुल तक चार किलोमीटर के दायरे में जंगल मार्ग पर बाघों की सक्रियता अधिक रहती है। आए दिन बाघ दिन और रात के समय जंगल मार्ग पर चहलकदमी करते हुए दिखाई देते हैं। अक्सर राहगीरों द्वारा बनाई जाने वाली वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल भी होती हैं।
सोमवार को लालपुल और मुस्तफाबाद के बीच मार्ग किनारे झाड़ियों में बैठे बाघ को देख वाहन सवार राहगीरों की कतार लग गई थी। कुछ वाहन सवार राहगीरों ने बाघ के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की थी। करीब से देखने की चाहत में एक चालक ने ट्रक को बाघ के करीब ले जाकर खड़ा कर दिया था। कई कार सवार भी उसके नजदीक हॉर्न व तेज आवाज में संगीत बजाते रहे। वाहनों की कतार में फंसे एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ने वाहन सवार राहगीरों के इस व्यवहार से नाखुश होकर इन गतिविधियों को अपने कैमरे में भी कैद किया था। बाघ समेत वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर अमर उजाला ने बुधवार के अंक पर खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद अफसर गंभीर हुए।
विज्ञापन

रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि चार किलोमीटर दायरे में बाघों की चहलकदमी को देखते हुए छह बैरिकेड लगाए गए हैं, जिससे वाहनों की गति नियंत्रित की जा सके। इसके लिए तीन टीमों को भी इस दायरे में सक्रिय किया गया है। टीमें निगरानी के साथ सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच सके। उन्होंने बताया कि नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें