फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क पर छुट्टा पशु के कारण ट्रक से टकराई पीआरवी, दो पुलिसकर्मी समेत तीन घायल

Tue, 18 Aug 2026 12:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु हादसे का सबब बन रहे हैं। गजरौला क्षेत्र में मंगलवार तड़के  छुट्टा पशु की वजह से पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।  
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में पुलिस की पीआरवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में पीआरवी सवार दो पुलिसकर्मी और होमगार्ड चालक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गजरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों की निगरानी में तीनों का उपचार कराया गया। उनकी हालत सामान्य बताई गई है।

विज्ञापन




सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया वाहन 
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 5:21 बजे थाना गजरौला पुलिस को पीआरवी 7960 के माध्यम से सूचना मिली कि पीआरवी 5919 बिठौरा बैक प्वाइंट से गजरौला थाने की ओर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक छुट्टा पशु सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने पीआरवी को मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पीआरवी वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पुलिसकर्मी हुए घायल 
हादसे में पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल रुपचंद और होमगार्ड चालक हजारीलाल घायल हो गए। सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पीलीभीत भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों का परीक्षण कर उपचार शुरू किया। पुलिस के मुताबिक उनकी स्थिति सामान्य है। पुलिस ने बताया कि तीनों कर्मचारियों की ड्यूटी सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें