फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल पर अभद्रता का आरोप लगा भड़के ताजिएदार, प्रदर्शन

Thu, 22 Oct 2015 11:10 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाल द्वारा एक ताजिएदार से फोन पर अभद्रता करने और गाली गलौज करने की सूचना से अन्य ताजिएदार भड़क गए। नाराज ताजिएदारों ने छोटा खुदागंज तकिया मोहल्ले में ही जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एएसपी से मिलकर शहर कोतवाल को हटाने की मांग की। एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर ताजिएदार शांत हुए।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने मोहल्ला छोटा खुदागंज तकिया निवासी ताजिएदार नफीस के सेलफोन पर कॉल की और ताजियों की संख्या, ऊंचाई आदि को लेकर जानकारी ली। नफीस ने बताया कि उन्होंने कोतवाल से ताजिया 22 फिट ऊंचा होने की बात कही। आरोप है कि इस पर कोतवाल भड़क गए। उन्होंने उससे अभद्रता की और मोबाइल पर गालीगलौज करने लगे।
बताया कि उसने बातचीत की आडियो रिकार्डिंग की और साथी ताजिएदारों को रिकार्डिंग भी सुनाई। इस पर गुस्साए तमाम ताजिएदार मोहल्ले में जाम लगाकर कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस बात की जानकारी जब एएसपी को हुई तो उन्होंने कुछ ताजिएदारों से मोबाइल से वार्ता की और उन्हें अपने कार्यालय पर बुलाया।
विज्ञापन

कई ताजिएदार पुलिस लाइन पहुंचे और चुनाव सेल में मौजूद एएसपी से मिलकर शहर कोतवाल को हटाने की मांग की। एएसपी ने ताजिएदारों को चुनाव के बाद मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर ताजिएदार शांत हुए। उधर शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि उन्होंने ताजियों के बारे में जानकारी ली थी, लेकिन कोई अपशब्द नहीं कहें हैं। एसपी जवाहर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। ताजिएदारों को शांत करा दिया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें