रामलीला मेला मैदान बचाओ अभियान समिति का बेमियादी मौन धरना आठवें दिन भी जारी रहा। शिवसेना, स्वराज यूथ टीम ने पहुंचकर धरने को समर्थन दिया। क्षत्रिय महासभा ने रामलीला मेला मैदान में अतिक्रमण के विरोध में काली पट्टी बांधकर शस्त्र पूजन किया।
तहसील परिसर में चल रहे मौन धरना में आठवें दिन रवि ओम सिंह, विनीत सिंह, गौरव गुप्ता, मयंक गुप्ता बैठे। शिवसेना के जिला प्रमुख पंकज शर्मा, लकी दीक्षित, निधि सिंह, राजा मिश्रा, राहुल गोस्वामी, अभिषेक, दिलीप, सावन वर्मा आदि ने, स्वराज यूथ के अरुण कुमार, संजीव वाल्मीकि, मिथुन गुप्ता, पंकज आदि ने धरना स्थल पहुंचकर प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने प्रशासन द्वारा अब अतिक्रमण न हटवाए जाने के विरोध मेें काली पट्टी बांधकर शस्त्र पूजन किया। धरना स्थल पर आदित्य मोहन शर्मा, मोनू त्रिवेदी, विष्णु वर्मा, त्रिभुवन शर्मा, जगमोहन, दक्ष, धर्मेंद्र सक्सेना, रामेश्वर मिश्रा, लकी दीक्षित, मनोज गुप्ता सोना, टीटू खंडेलवाल, रामबाबू आदि समर्थन में बैठे।