फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारी

Thu, 07 May 2015 11:55 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का विरोध तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


गुरुवार को कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया। सीएमओ कार्यालय के बाहर हुई सभा में प्रांतीय महामंत्री हीरेश सक्सेना ने कहा कि पीलीभीत सहित पूरे प्रदेश में कर्मचारियों का विरोध चल रहा है। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक विरोध जारी रहेगा। जिला मंत्री वासुदेव गंगवार ने कहा कि इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जा रही है। कोषाध्यक्ष नाहिद खान ने कहा कि प्रदेश सरकार को हठधर्मिता छोड़कर लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की मांगों को मान लेनी चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके प्रदीप कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार,  लाखन सिंह, अशोक कुमार ज्ञान, प्रकाश सक्सेना, दिव्या शुक्ला, सुशील कुमार, सुमित राज, पंकज सिन्हा, प्रदीप माथुर, मनोज गुप्ता, राजीव कुमार, रामकुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, शेर मोहम्मद, मोहम्मद शोएब खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें