फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांटून पुल पर अवैध वसूली के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पांटून पुल पर वसूली के विरोध में जुटे लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुबारा वसूली होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, शिकायत मिलने पर वसूली करने के आरोपी प्राइवेट कर्मचारी को हटा दिया गया।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के गांव नहरोसा निवासी मिलन विश्वास के पुत्र बंटू विश्वास की बृहस्पतिवार को शादी थी। शुक्रवार को बंटू विश्वास अपनी पत्नी को विदा कराकर कार से घर जा रहे थे। आरोप है कि शारदा नदी पर बने पांटून पुल पर तैनात प्राइवेट कर्मचारी ने कार रोककर पुल से उतराई दो सौ रुपये मांगी। कुछ देर बाद पीछे से शादी में मिले सामान को लेकर उनके पिता भी पहुंच गए। उनसे भी पुल की उतराई के पांच सौ रुपये मांगे गए। इसकी जानकारी पिता मिलन ने गांव के लोगों को मोबाइल पर दी।
मौके पर ग्रामीण जुट गए और उन्होंने पुल पर चल रही अवैध वसूली को लेकर प्रदर्शन किया। वसूली की शिकायत पुलिस, एसडीएम और पीडब्ल्यूडी के जेई मुकेश कुमार से भी की गई है।
विज्ञापन

वसूली का आरोप सिद्ध नहीं हो सका है। हालांकि जिस प्राइवेट कर्मचारी पर आरोप लगाया गया है उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। पांटून पुल से निकलने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन

- मुकेश कुमार, जेई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें