फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना सैंपल गायब होने पर सभासद ने सीएमओ कार्यालय में काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग से कोरोना जांच का अपना सैंपल गायब होने पर सभासद ने सीएमओ दफ्तर पहुंचकर हंगामा काटा। गुस्साए सभासद ने सैंपल लेने वाले स्वास्थ्य कर्मी पर कार्रवाई की मांग की। इस पर सीएमओ ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगरपालिका के वार्ड नंबर छह के सभासद भीम सिंह चौहान ने पुराने जिला अस्पताल में 29 अगस्त को कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। मगर, उन्हें दो सितंबर तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली। इस तारीख में अन्य सैंपलों की जांच रिपोर्ट लैब से आ चुकी है। जांच रिपोर्ट जानने के लिए पहले सभासद स्वास्थ्य विभाग के चक्कर काटते रहे। मगर, वहां से सभासद को कुछ जानकारी नहीं मिली। एक स्वास्थ्य कर्मी ने सभासद को बताया कि उनका सैंपल गायब हो चुका है। इसलिए जांच रिपोर्ट नहीं आई है। शनिवार को सभासद भीम सिंह चौहान ने अपने साथी सभासदों के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंचे और सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल की मौजूदगी में हंगामा काटा। सभासद का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से उनका सैंपल गायब हो गया। उनका परिवार कोरोना के खौफ में है। सभासद ने सैंपल लेने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
सीएमओ ने सभासद के गायब सैंपल की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीएमओ ने सभासद से दोबारा कोरोना जांच करने के लिए कहा। हालांकि सभासद ने दोबारा सैंपल नहीं दिया। सीएमओ ने 161 सैंपल रिजेक्ट होने के मामले की भी जांच कराने की बात कही। सीएमओ ने बताया कि प्रकरण में जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें