फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिक्षक की तैनाती न होने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शारदापार के गांव शास्त्रीनगर के उच्च प्राथमिक स्कूल में प्रदर्शन करते अभिभावक और अन्य- ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा पार के गांव शास्त्रीनगर के उच्च प्राथमिक स्कूल में स्थायी शिक्षक की तैनाती न होने के विरोध में मंगलवार को अभिभावकों और अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने उच्च प्राथमिक स्कूल में स्थायी शिक्षक की तैनाती कराने की मांग की। गांव शास्त्रीनगर में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। उच्च प्राथमिक स्कूल में कई साल से शिक्षक की तैनाती ही नहीं है। करीब तीन साल से प्राथमिक स्कूल के एक शिक्षक को उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी विभाग की ओर से दीगई है।
संजय कुमार के नेतृत्व में एकत्र हुए अभिभावकों और अन्य ने प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। बीईओ विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए प्राइमरी स्कूल के शिक्षक को संबद्ध किया गया है। इसकी जानकारी उच्च अफसरों को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें