फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो साल की बच्ची समेत चार घायल

Wed, 05 Aug 2026 04:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर बुधवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे अर्सिया बोझ गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर पलट गया। हादसे में दो वर्षीय मासूम और तीन लोग घायल हो गए। तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार कस्बा बरखेड़ा के कुंदनपुर गौटिया निवासी शालू पत्नी रवि अपनी मां ज्योति और दो वर्षीय पुत्री अदिति के साथ थाना गजरौला क्षेत्र के सुहास गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रही थीं। अर्सिया बोझ गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद शालू, ज्योति और ई-रिक्शा चालक शमसुल को  जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि मासूम अदिति का उपचार सीएचसी में किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से भाग हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें