पूरनपुर। भाकियू (चढ़ूनी) के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में काली पट्टियां बांधकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आशीष गुप्ता को दिया।
जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को असम हाईवे के खुटार चौराहे पर एकत्र हुए। भारत-अमेरिका के प्रस्तावित व्यापार समझौता के विरोध में जुलूस निकाला। एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा में कहा गया कि समझौता देश के किसानों, पशुपालकों, डेयरी, पोल्ट्री और भारत की खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनेगा। इस दौरान 25 जून को चंडीगढ़ में विभिन्न किसान मजदूर संगठन की होने वाली बैठक में पहुंचने का निर्णय लिया गया। प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को देकर एक गैस एजेंसी संचालक पर कालाबाजारी करने, उपभोक्ताओं को परेशान कर नियमानुसार गैस सिलिंडर न देने आदि का आरोप लगाया। संवाद