फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाजपा विधायक और गनर पर पीटने व धमकाने का आरोप लगाकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
भाजपा विधायक= स्वामी प्रवक्तानंद
विज्ञापन
-मानपुर में तालाब गंदगी से भरा होने और घरों में पानी घुसने की समस्या को लेकर बैठक के दौरान विवाद का आरोप
विज्ञापन

पीलीभीत। न्यूरिया क्षेत्र के मानपुर गांव के ग्रामीणों ने बरखेड़ा के भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और उनके सुरक्षाकर्मी पर सरेआम गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर शनिवार को ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। वहां मिले अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अजय सिंह को डीएम और एसपी के नाम संबोधित शिकायती पत्र दिया।
मानपुर निवासी प्रेमशंकर समेत अन्य ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे गांव के करीब 35 लोग गंदगी से तालाब भरने और बारिश का पानी घरों में घुसने की समस्या को लेकर बैठक कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि तभी बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद अपने सुरक्षाकर्मी राजकुमार के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि विधायक ने ग्रामीणों के वोट न देने की बात कहते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, प्रेमशंकर ने इसका विरोध किया तो विधायक के उकसाने पर सुरक्षाकर्मी ने हाथापाई करते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया। इससे वह कंटीले तार पर गिरकर चोटिल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मी ने मोबाइल छीन लिया और उसमें मौजूद डाटा भी डिलीट कर दिया।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपों की सत्यता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में निष्पक्षता बरतने की अपील की। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

====
विधायक बोले- आरोप निराधार, युवक ने की सुरक्षाकर्मी से अभद्रता
विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह गांव में मंदिर निर्माण को लेकर लोगों से संवाद कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और अपनी मांग रखी। उन्होंने अपने साथियों को उसकी मांग दर्ज करने के निर्देश दिए थे। विधायक के अनुसार, इसी दौरान युवक सुरक्षाकर्मी से अभद्रता करने लगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जो मांग रखी है, उस पर बीडीओ और ग्राम प्रधान स्तर से कार्रवाई होनी है। विधायक ने कहा कि उनके और सुरक्षाकर्मी पर लगाए गए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें