फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आबादी के बीच मोबाइल टावर के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
आबादी के बीच मोबाइल टावर के विरोध में प्रदर्शन करते लोग स्रोत: प्रदर्शनकारी
विज्ञापन
पूरनपुर। पूरनपुर देहात के मोहल्ला रजागंज में आबादी के बीच लगे मोबाइल टावर के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टावर हटवाने को एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सपा नेता संजय खान के नेतृत्व में मंगलवार को मोहल्ला रजागंज में मोबाइल टावर के समीप काफी संख्या में लोग एकत्र हुए और विरोध-प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि टावर बस्ती के बीच में लगाया गया है। जनरेटर लगातार चलने से अत्यधिक शोर-शराबा होने से बुजुर्गों, बीमारों आदि को असुविधा हो रही है। इससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने टावर को बस्ती से हटवाकर अन्य स्थान पर लगवाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर उनको ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में संजय खान, नाविर मंसूरी, जीशान, तरन्नुम, शाहीद खान, मोहम्मद राशिद आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें