चुर्रा सकतपुर। विश्व हिंदू महासंघ (विहिम) भारत युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विभाग की योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन न कराने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे की सेवाएं संचालित न कराने, पशु सेवा केंद्र में तीन वर्ष से प्रभारी नियुक्त न किए जाने, पानी की टंकी दो वर्ष बाद भी चालू न कराए जाने की मांग की। साथ ही शिवराज जगतपुर ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर हुए घोटाले की जांच निष्पक्षता से न कराने का आरोप लगाया। धरने पर संगठन के मंडल प्रभारी संजय भारती, जिला प्रभारी झंकार सिंह, राजपाल, चेतराम, मोहनलाल, इंद्रजीत, कालीचरण, हरपाल वेदपाल, धनपाल, श्यामवीर और जिला सचिव राजकुमार बैठे। संवाद