फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मोहल्ला ग्यासपुर में बिजली का खंभा लगाए जाने का विरोध

विज्ञापन
बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर में विरोध जताते लोग । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर के कुछ लोगों ने मोहल्ले की एक गली में बिजली का खंभा लगाए जाने विरोध करते हुए रविवार को सुबह ऊर्जा निगम के अधिकारियों के प्रति रोष जताया।
विज्ञापन



विरोध जताने वालों का कहना था कि गली पहले से ही काफी संकरी है। यदि इस गली में बिजली का खंभा लग जाएगा, तो स्थिति और खराब हो जाएगी। उसके बाद गली से चार पहिया वाहन नहीं निकल पाएंगे। इससे मोहल्ले वालों को काफी दिक्कत हो जाएगी।
विरोध जताने वालों का कहना था कि इस गली में बिजली का खंभा नहीं लगना चाहिए। विरोध जताने वालों में इमरान खां, मोहम्मद आलम, मोहम्मद अनवर, अरशद, मोहम्मद जाहिद और मोहम्मद अशिफ आदि शामिल थे।
विज्ञापन

इन लोगों का नेतृत्व कर रहे इजहार अशरफ ने उसी समय ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी। अधिशासी अभियंता ने इस मामले में अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें