फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर में हुआ वैदिक और गायत्री यज्ञ

विज्ञापन
बीसलपुर के श​क्ति पीठ में आयोजित यज्ञ में मौजूद लोग । स्रोत - आयोजक
विज्ञापन
बीसलपुर। रविवार को आर्यसमाज भवन में वैदिक और शक्तिपीठ में गायत्री यज्ञ हुआ। इन कार्यक्रमोंं में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन


आर्यसमाज भवन में हुए यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। इस मौके पर वेदों का स्वाध्याय किया गया। कार्यक्रम में आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप गंगवार, मंत्री राकेश कुमार, पूर्व प्रधान डॉ. सत्येंद्र कुमार, विजय कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार, बाबूराम मौर्य, रामभरोसे लाल समेत काफी आर्यजन मौजूद थे। शांति पाठ और जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इधर मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में परिव्राजक राजेंद्र कुमार ने गायत्री यज्ञ कराया। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव, ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, चेतराम गंगवार, देवकी नंदन गंगवार, अनोखेलाल, आशीष त्रिपाठी, अलका गंगवार, निसा, सविता और रिया समेत काफी श्रद्धालु मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें