प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक में शाहगढ़ में मदरसा में नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में पुलिस से अधिक एसडीएम को जिम्मेदार ठहराते हुए घटना की निंदा की गई। बैठक में एसडीएम के अव्यवहारिक रवैया की निंदा कर शीघ्र डीएम से मिलने का निर्णय लिया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने शाहगढ़ मेें पिछले दिनों मदरसा में नमाज पढ़ने को लेकर हुए झगड़ा में पुलिस से अधिक एसडीएम को जिम्मेदार ठहराया। बैठक में कहा गया कि एसडीएम की मौजूदगी में इस तरह की घटना लापरवाही की द्योतक और निंदनीय है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी। अधिवक्ताओं ने एसडीएम द्वारा वकीलों के साथ किए जा रहे व्यवहार को भी गलत बताते हुए उसकी निंदा की। तय हुआ कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल इसको लेकर डीएम से मिलेगा। जिसमें तहसील में व्याप्त अनियमिताओं की जानकारी डीएम को दी जाएगी। बैठक में कहा गया कि तहसील में अवैध रूप से चल रही प्राइवेट एकल खिड़की से अवैध वसूली हो रही है। इसे शीघ्र बंद कराने और सरकारी पुरानी एकल खिड़की को बहाल कराने की मंाग डीएम से की जाएगी, ताकि सरकार की नीतियों का लाभ आम लोगों को मिल सके।
बैठक मेें राजेश्वर मिश्र, वेद पांडेय, धर्मेंद्र सक्सेना, जगदीश कुशवाहा, सईद अहमद, देव शर्मा, साजिद अली, युनुस खां, रामचंद्र, संजय पांडेय, बाबूराम श्रीवास्तव, जैतराम पासवान, गिरीश सक्सेना, लाल बहादुर, सुनील गुप्ता, अतीक अहमद, मीरा सक्सेना आदि वकील थे।