फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कुख्यात मार्गों पर हादसे रोकने के लिए भेजा प्रस्ताव, 20 लाख से बनेंगे जीरो फेटेलिटी क्षेत्र

विज्ञापन
लापरवाही के साथ टैक्ट्रर पर माल के ऊपर बैठकर जाते युवक। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में सड़क दुर्घटनाओं से हो रही मौत के आंकड़े का ग्राफ गिराने के लिए परिवहन विभाग अब ऐसे मार्ग जहां सर्वाधिक घटनाएं हुईं, उनको जीरो फेटेलिटी क्षेत्र बनाएगा। इसके लिए विभाग ने व्यापक तैयारियों के साथ पांच थाना क्षेत्रों की सूची बनाई है। इसके लिए विभाग ने शासन के निर्देश पर 20 लाख के जीरो फेटेलिटी उपकरण की डीपीआर बनाकर भेजी है। जल्द ही यह उपकरण घटनाओं पर सेंध लगाएंगे।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन साल से सड़क हादसे में मौतों का आंकड़ा हर साल बड़ा है। जहां अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुईं, उसको लेकर परिवहन विभाग ने निगरानी तो बढ़ाई व ब्लैक स्पॉट भी चिह्नित किए, लेकिन कोई बड़े कदम नहीं उठाए। अब ऐसे क्षेत्रों को शासन के निर्देश पर जीरो फेटेलिटी क्षेत्र बनाने की कवायद विभाग से तेज कर दी गई है।
इन मार्गों पर लगाए जाएंगे कैमरे : जिले के जहानाबाद, पूरनपुर, गजरौला, न्यूरिया, बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग को चिह्नित किया गया है।
इन मार्गों पर 15-20 सीसी कैमरे, 15-20 बॉडी वार्न कैमरे लगाए जाएंगे। इसी के साथ तेज रफ्तार में चलने वाले वाहन की निगरानी के लिए मुख्य स्थानों पर आईटीएमएस कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने 20 लाख की डीपीआर बनाकर शासन को भेजा है।
विज्ञापन

जल्द ही प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद जीरो फेटेलिटी क्षेत्र का काम शुरू होगा। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जीरो फेटेलिटी क्षेत्र बनने से शत प्रतिशत घटनाएं कम हो जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें