फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक की मौत के मामले में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, कोतवाली पहुंचीं पीड़ित पक्ष की महिलाएं

Mon, 16 Feb 2026 03:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीड़ित पक्षों की महिलाओं को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

पीलीभीत में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली में हत्या का रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कोतवाली क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी स्थित प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में हुई थी। 

विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही मृतक पक्ष के महिला-पुरुष कोतवाली पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुछ महिलाओं ने आरोपी को अपने हवाले करने की बात भी कही। मौके पर मौजूद दीपक चतुर्वेदी ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। एहतियात के तौर पर कोतवाली में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें