फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पिकअप की टक्कर से शाहजहांपुर के कंबाइन फोरमैन की मौत

विज्ञापन
घुंघचाई में फोरमैन की हादसा में मौत पर एकत्र लोग -संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर/घुंघचाई। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव कंधरपुर निवासी कंबाइन फोरमैन बल्देव सिंह (65) की मौत हो गई। सीएचसी लाए गए बल्देव सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों में बड़े थे।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार को घुंघचाई में मैगलगंज हाईवे पर श्मशान घाट के समीप हुआ। बल्देव सिंह कंबाइल पर फोरमैन थे। वह घर से बाइक से उत्तराखंड के सितारगंज कंबाइन पर जा रहे थे। घुंघचाई में श्मशान घाट के समीप पूरनपुर की ओर से जा रही पिकअप की टक्कर से गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। हादसे के बाद लोगों की मदद से घायल को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


सीएचसी पहुंचे मृतक के पिता मेहर सिंह ने बताया कि बल्देव उत्तराखंड के सितारगंज में काम करता था। हादसे के बाद बल्देव की पत्नी रजविंदर कौर और 16 वर्षीय पुत्र रमनदीप सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें