फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच बाल वैज्ञानिकों की परियोजनाओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शामिल प्रतिभागी। स्रोत- विज्ञान क्लब - फोटो : 1
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला विज्ञान क्लब की ओर से शनिवार को एसएन इंटर कॉलेज में आयोजित 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता (एनसीएससी-2026) में पांच बाल वैज्ञानिकों की परियोजनाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

इसमें ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया। यहां की आयरा अल्वी और पुराण गंगवार की परियोजनाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अनुपम शर्मा ने किया। एसएन इंटर कॉलेज के प्रबंधक टीएच खान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार थीम पर आधारित परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। इनमें पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान से जुड़े मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों ने हाइड्राबीड्स मॉडल, एआई आधारित ट्रैफिक प्रबंधन, स्वचालित रासायनिक मिक्सिंग जैसे नवाचारों के जरिये अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। निर्णायक मंडल ने परियोजनाओं की उपयोगिता, मौलिकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के परिणाम में वरिष्ठ वर्ग से तीन और कनिष्ठ वर्ग से दो उत्कृष्ट परियोजनाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। वरिष्ठ वर्ग में ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की आयरा अल्वी ने हाइड्राबीड्स मॉडल, बेनहर गुरुकुल के हार्दिक गजवानी ने एआई आधारित ट्रैफिक और लिटिल एंजिल्स स्कूल के मौलिक जांगिड़ ने स्वचालित रासायनिक मिक्सिंग की परियोजना से स्थान बनाया। वहीं, कनिष्ठ वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बरहा के रामलखन ने वेस्ट मैनेजमेंट और ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के पुराण गंगवार ने कम लागत वाले मिट्टी के जल फिल्टर की परियोजना बनाकर स्थान बनाया।
निर्णायक मंडल में कुलदीप कुमार, रमेश पटेल, धर्मेंद्र सिंह, शिवम मिश्रा और सुमन लता राठौर शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला समन्वयक चंद्रपाल गंगवार और अकादमिक समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहयोगी विद्यालय एसएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जावेद ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें