फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परिषदीय स्कूलों में बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
उमंग-एक पहचान कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच
विज्ञापन


पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनमें जीवन कौशल विकसित करने के लिए उमंग-एक पहचान कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा। शुक्रवार को भी जिले के परिषदीय स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिले में 1495 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे अध्ययनरत हैं। उमंग-एक पहचान कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। स्कूल स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को कार्यक्रम को रोचक और सहभागितापूर्ण बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए रोशनी सिंह का कहना है कि पढ़ाई के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपनी रुचि पहचानने और उसे आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें