फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगी अलग पहचान, प्रयास तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में सक्रिय महिला समूहों के बनाए जा रहे उत्पादों को जिले के अलावा प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। बेहतर उत्पादन को सूचीबद्ध कर शासन स्तर पर पत्राचार किया जाएगा। इससे उत्पादन को अलग पहचान मिल सकेगा। इसमें जूट उत्पाद के अलावा शहद शामिल हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इससे महिलाएं सशक्त बन रही हैं। जंगल से सटे इलाकों में स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़कर करीब 20 महिलाएं शहद का उत्पाद कर रही हैं। इनका शहद आसपास के क्षेत्रों के अलावा पूरे जिले के अलग-अलग स्थानों पर बेचा जा रहा है। वहीं, जूट से भी महिलाएं पर्स, बैग, पोटली, शीशा फ्रेम आदि वस्तुओं को तैयार कर रही हैं। इन महिलाओं को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाए जाने के लिए सूचीबद्ध किया जा रहा है। इसको लेकर पत्राचार किया जा रहा है ताकि इन महिलाओं को प्रदेश स्तर पर पहचान मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें