फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शान से निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजीं सदाएं

विज्ञापन
पूरनपुर में निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी।
विज्ञापन
पीलीभीत। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर के हशमत नगर से रविवार देर रात जुलूस-ए-मोहम्मदी परंपरागत तरीके से निकाला गया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे।
विज्ञापन


हशमत नगर में आस्तान-ए-हशमतिया से सज्जादानशीन मौलाना जरताब रजा खां की रहनुमाई में जुलूस निकाला गया। जुलूस हशमतनगर से शुरू होकर बेलो वाले चौराहा, कमल्ले चौराहा, छोटी मार्केट, शाहजी मियां मजार, जामा मस्जिद, चौक बाजार,सुनहरी मस्जिद चौराहा, फीलखाना पंजाबियान,जाटो वाला चौराहा होता हुआ सोमवार सुबह वापस हशमत नगर में आकर समाप्त हुआ।

जुलूस के दौरान कई जगह तकरीरें की गईं। जिसमें मौलानाओं ने मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अफसर खासा सतर्क दिखेे। एएसपी विक्रम दहिया, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, कोतवाल नरेश त्यागी समेत अफसर निगाह बनाए रहे।
विज्ञापन


घुंघचाई। थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा में इस साल भी जुलूस-ए-मोहम्मदी शानो शौकत के साथ निकाला गया। इस मौके पर गुलाब नबी, कल्लू मिस्त्री, यूनुस, लल्ला मियां, सफीक खां, मोहम्मद रईस सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



अमरिया में जलसे का भी आयोजन

अमरिया। मदरसा तालीमुल कुरआन अमरिया सिटी में रविवार देर रात जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल, बरेली, मुफ्ती सज्जाद अहमद, पीलीभीत, ऐयाज रजा नूरी, उत्तराखंड व तारिक रजा मिस्बाही ने तकरीर कर रसूल के बताए रास्ते पर चलने की हिदायत दी। सोमवार सुबह जुलूस-ए-मोहम्मदी जामा मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल माजिद के नेतृत्व में निकाला गया, जो जामा मस्जिद से शुरू होकर नेशनल हाईवे, नहर पुल कैंचू टांडा तक गया। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद हसनैन, हाफिज मोहम्मद उबैस आदि मौजूद रहे। संवाद



पुष्प वर्षा कर कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत

मझोला। जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान मौलाना तौफीक रजा ने मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर अमल करने का संदेश दिया। सिख समाज के चरणजीत सिंह, गुरमुख सिंह, तेजेन्द्र सिंह, अमित सिंह आदि ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। हाइड्रा मशीन पर लगा 55 फुट ऊंचा धार्मिक झंडा आकर्षण का केंद्र रहा। न्यूरिया की मस्जिदों में सजावट की गई। कस्बे में भी दारूलउलूम गौसिया स्कूल से प्रधानाचार्य हाजी मुफ्ती मंजूर आलम की अगुवाई में जुलूस निकाला गया। संवाद



धार्मिक स्थलों और घरों को सजाया

कलीनगर। कलीनगर और माधोटांडा में धार्मिक स्थलों व घरों को सजाया गया। सोमवार को जुलूस-ए मोहम्मदी निकाला गया। माधोटांडा में मदीना मस्जिद, नूरी मस्जिद और इमामबाड़ा मस्जिद के अलावा शाहजी नगर क्षेत्र का संयुक्त जुलूस चिह्नित मार्गों से निकाला गया। इसके बाद दरगाह पर जाकर समापन किया गया। संवाद



साफा पहनाकर किया सम्मानित
बीसलपुर। नगर मेंं सोमवार को सुबह जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ईदगाह चौराहे पर कुछ लोगों को साफा पहनाकर सम्मानित किया। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद जुलूस दोपहर में समाप्त हो गया। इसके अलावा रसायाखानपुर और रोहनिया में भी जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इन गांवों के अलावा टिकरी, ईंटारोड़ा चंद्रपुरा, रढ़ैता, चठिया सेवाराम, करमापुर आदि गांवों में खासी सजावट की गई। संवाद



बच्चों ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

पीलीभीत। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर निवासी फुरकान हाशमी, मो रिजवान मलिक और मो शरीफ अंसारी ने सोमवार की सुबह परिवार के साथ मेडिकल काॅलेज पहुंचकर मरीजों को फल और बच्चों को गुब्बारे बांटे। इस मौके पर वानिया, महविश, हुदा, फरीद, वाइज, सालिम, खदीजा आदि मौजूद रहे। संवाद

पूरनपुर में निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी।

पूरनपुर में निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी।

पूरनपुर में निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी।

पूरनपुर में निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी।

पूरनपुर में निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी।

पूरनपुर में निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी।

पूरनपुर में निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी।

पूरनपुर में निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी।

पूरनपुर में निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी।

पूरनपुर में निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें