फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीएचडी प्रवेश के लिए आज होगा साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रुहेलखंंड विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी प्रवेश साक्षात्कार का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 17 सितंबर को छह विषयों का साक्षात्कार विवि परिसर में कराया जाएगा। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार के अनुसार अनुप्रयुक्त दर्शनशास्त्र व वाणिज्य विषय के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार मंगलवार को नेहरू केंद्र में होगा। वहीं बीएड, एमएड व शिक्षा विषय के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शिक्षा विभाग में कराया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को दिन में 11 बजे निर्धारित विभाग में उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रवेश के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश 25 से 28 सितंबर के मध्य कराया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में संबंधित शोध निदेशालय की वेबसाइट mjprudor.ac.in और अपना मेल देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें