फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धान केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू

Wed, 12 Aug 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आगामी धान खरीद को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रसून द्विवेदी ने अपने कक्ष में विपणन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर धान खरीद केंद्रों के निर्धारण सहित अन्य तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को धान बिक्री में किसी तरह की परेशानी न हो और खरीद प्रक्रिया शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए।
विज्ञापन

बैठक में धान खरीद के लिए केंद्रों के निर्धारण, आवश्यक व्यवस्थाओं और खरीद प्रक्रिया को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि धान खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करा ली जाएं। केंद्रों के चयन में भी निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
एडीएम प्रसून द्विवेदी ने बताया कि धान खरीद केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। केंद्रों के चयन से संबंधित अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जल्द ही जिले में बनाए जाने वाले धान खरीद केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि धान खरीद व्यवस्थित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, जिससे किसानों को समय पर अपनी उपज बेचने की सुविधा मिल सके। साथ ही खरीद प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। प्रशासन की ओर से खरीद की लगातार निगरानी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें