पूर्व शिक्षक
विधायक सुभाष चंद्र ने मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचकर शिक्षकों की समस्याएं
सुनीं और उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
पूर्व शिक्षक विधायक
मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज
मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षकों से वार्ता कर उनकी
समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने
कहा कि शिक्षकों के हितों की सुरक्षा के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहा है।
जिन मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया गया, उन मांगों को
पूरा करने के लिए अगर 22 अप्रैल तक शासनादेश जारी नहीं किया गया तो
प्रदेशीय संघर्ष समिति अगला निर्णय लेगी। इसकी घोषणा 24 अप्रैल को इलाहाबाद
में होने वाले धरना प्रदर्शन के दौरान की जाएगी।
कहा कि सरकार को हर हाल
में शिक्षकों की मांगे पूरी करनी होंगी। इससे पूर्व उन्होंने गांधी स्मारक
सुंदरलाल इंटर कॉलेज बिलसंडा, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज अमृता,
एसकेजेपी इंटर कॉलेज, एसआरएम इंटर कॉलेज, बल्लभ भाई पटेल उच्चतर माध्यमिक
विद्यालय अमराकरोड़, आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मीरपुर वाहनपुर,
देवदत्त शर्मा इंटर कॉलेज बरखेड़ा आदि कॉलेजों का भ्रमण कर प्रधानाचार्यों
से वार्ता की।
इस दौरान उनके साथ माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के सह
संयोजक डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, डॉ. सुरेंद्र गंगवार, लक्ष्मीकांत
शर्मा, राजपाल गौतम, टीएच खान, जिला संयोजक मदनलाल गंगवार, भवानी शंकर
शर्मा, नरेंद्र सिंह, शरद गंगवार, सत्यपाल यादव आदि मौजूद रहे।
मांगें पूरी होने पर शिक्षकों ने मनाया जश्न
पीलीभीत। मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रहे शिक्षक संगठनों ने मंगलवार को मांगे पूरी होने की जानकारी पर खुशी का इजहार किया और दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर जाकर शिक्षकों का आभार जताया।
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा और माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर चल रहा मूल्यांकन कार्य बहिष्कार सोमवार शाम ही समाप्त कर दिया। इधर मंगलवार को तमाम शिक्षक नेता और शिक्षक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एकत्र हुए। यहां बैठक कर प्रांतीय नेता से मांगों को लेकर हुई वार्ता के संबंध में जानकारी दी। बताया कि सरकार ने छह माह के भीतर वित्तविहीन विद्यालयों को मानदेय देने, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण और पारिश्रमिक बढ़ाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान शिक्षकों ने खुशी का इजहार किया और दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर जाकर साथी शिक्षकों का सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह पाल, जगदीश बाथम, प्रभात जायसवाल, हरगोविंद शर्मा, रामेश्वर प्रसाद गंगवार, महेंद्र पाल गंगवार, नरेंद्र प्रताप सिंह, राम जानकी शुक्ला, अनीता जोशी, सुशीला देवी, आरपी राठौर, अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा के अरविंद कुमार, उमाशंकर सरोज, मनोहरलाल, पूरन लाल आदि मौजूद रहे।