फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई ब्रांच नहर में गिरने से बचा कंटेनर

Wed, 08 Apr 2015 12:28 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित गति से जा रहा कंटेनर असम हाइवे पर हरदोई ब्रांच नहर के पुल पर नहर में गिरने से बाल-बाल बच गया। नहर पुल पर कंटेनर लटक गया। फंसे कंटेनर को निकालने आई क्रेन का बैरिंग घटना स्थल के समीप टूट गया। इससे असम हाइवे पर चार घंटा जाम से लोगों को जूझना पड़ा। जाम मेें पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


कंटेनर के फंसे होने की सूचना पर इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कंटेनर पूरनपुर से पीलीभीत की ओर जा रहा था। चालक का नियंत्रण खोने पर कंटेनर नहर में जाने से बच गया, लेकिन नहर पुलिया से आधा लटक गया। इससे असम हाइवे पर जाम लग गया। कंटेनर को हटवाने को क्र्रेन बुलवाई गई। घटना स्थल के समीप क्रेन का बैरिंग टूट गया। जाम से असम हाइवे से दोपहर तीन बजे से आवागमन बंद हो गया।

पुल के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी लाइनें लगी। हालांकि, बाद में पुलिस ने कुछ वाहनों को पीछे ही रोक लिया। देर शाम तक आवागमन शुरू नहीं हो सका था। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि फंसे कंटेनर को निकालने को दूसरी क्रेन मंगवाई गई है। जल्द ही कंटेनर को हटवाकर जाम खुलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें