फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या समाधान को एकजुटता जरूरी

Sat, 11 Jul 2015 11:14 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक विधायक संजय कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षकों को समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुट होने की जरूरत है। अब वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाकर चैन लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के पंचमदास इंटर कालेज में वित्त विहीन शिक्षक महासभा के तहसील स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समस्याओं को लेकर दस अगस्त को शिक्षकों को भारी संख्या में इलाहाबाद पहुंचने की जरूरत है, ताकि धारा 7/4 को समाप्त कराया जा सके। इसके बाद चार सितंबर को लखनऊ में काला दिवस मनाया जाएगा। इसमें भी शिक्षकों की भारी संख्या में उपस्थित जरूरी है। शिक्षक संगठित रहे। उनकी सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इससे पहले वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष विजयपाल ने कहा कि एकता से ही सब कुछ संभव है। वित्तविहीन महासभा के संगठन के बल पर ही शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मान प्राप्त हुआ है। अगर संगठित रहेंगे तब मानदेय क्या सरकार को वेतन भी देना पड़ेगा। सम्मेलन की अध्यक्षता शिक्षक विधायक संजय कुमार मिश्र ने की। प्रधानाचार्य दुर्वेश मिश्र, अशोक मिश्र, वीएल वर्मा, राजेंद्र सक्सेना, राम प्रसाद सरोज, जमुना प्रसाद गंगवार आदि ने विचार रखे। संचालन शिक्षक इंदुधर दीक्षित ने किया। अंत में प्रधानाचार्य दुर्वेश मिश्र ने शिक्षक विधायक का शिक्षकों की ओर से आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें