फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मरीजाें की मदद करेंगे पीआरओ, पर्चा-परामर्श और जांच की देंगे जानकारी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा काउंटर के पास मरीजों से जानकारी करने पहुंची पीआरओ । संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सभी विभागाें में की जा रही है तैनाती
विज्ञापन


पीलीभीत। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब पर्चा, जांच और इलाज आदि की जानकारी के लिए भटकना नहीं होगा। विभागवार नियुक्त किए जा रहे पीआरओ (जन संपर्क अधिकारी) मरीजों की मदद करेंगे। मरीजों को सर्जरी, जांच और ईएनटी आदि में होने वाली दिक्कतों को दूर करेंगे।
मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के साथ ही मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। ओपीडी 1500 के पास पहुंच रही है। पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की लाइन लग जाती है। बाद में किस चिकित्सक से सलाह लें और जांच कहां कराएं, इसके लिए मरीज इधर से उधर भटकते नजर आते हैं। कई बार ऐसा होता है कि जानकारी के अभाव में मरीजों की उसी दिन जांच नहीं हो पाती। इससे उनके इलाज में देरी होती है।
विज्ञापन

होली के बाद होगी तैनाती
इस समस्या के समाधान के लिए होली के बाद खुल रहे 200 बेड के नए जिला अस्पताल में प्रत्येक विभाग में जन संपर्क अधिकारी की तैनाती रहेगी। 10 जन संपर्क अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। इनका प्रशिक्षण भी जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। यह जन संपर्क अधिकारी जिला अस्पताल में हमेशा भ्रमण पर रहेंगे। मरीजों की समस्याओं को जानकर उनका निराकरण कराएंगे। हालांकि कुछ ने काम भी शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन


मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण जिला अस्पताल में मरीजों के सहायक रखे जा रहे हैं। इनका प्रशिक्षण भी कराया जा रहा है। - डॉ. रमाकांत सागर, अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें