फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ने लखनऊ में दिखाई मेधा

Mon, 18 Dec 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
award - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिजिक्स एमफिल में हासिल किया गोल्ड मेडल
विज्ञापन

लखनऊ में हुए दीक्षांत समारोह में हुई सम्मानित
कभी पुरुषों से पीछे आंकी जाने वाली आधी आबादी की धमक दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अपनी मेधा के दम पर पूरनपुर की प्रियंका चौधरी ने भी प्रतिभावानों की फेहरिस्त में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने एमफिल (फिजिक्स) में गोल्ड मेडल हासिल कर जिले को गौरवांवित किया है। प्रियंका को यह सम्मान बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में हुए दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद और राज्यपाल राम नाइक की मौजूदगी में दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट अवधेश कुमार चौधरी और शांति देवी की पुत्री प्रियंका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मोहन सरस्वती शिशु मंदिर व रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर से पूरी की। लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी व एमएससी की परीक्षा उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में दाखिला लिया और मास्टर इन फिलासफी (फिजिक्स) में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय टॉप किया। इधर 15 दिसंबर को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय मेें हुए दीक्षांत समारोह में प्रियंका को विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर कमान ने गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रियंका ने बताया कि इस उपलब्धि में उनके माता पिता को बहुत योगदान है। वह भविष्य में प्रोफेसर बनना चाहती है। फार्मासिस्ट अवधेश चौधरी और उनका परिवार बेटी की सफलता पर खासे खुश दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि चार संतानों में प्रियंका दूसरे नंबर पर है। बड़ी पुत्री रूबी चौधरी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका है, जबकि एक बेटी व एक बेटा क्रमश: मेडिकल व बैकिंग की लखनऊ में रहकर तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें