फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीबीएसई रिजल्ट आने पर निजी स्कूलों में जश्न, केंद्रीय विद्यालय व नवोदय में सन्नाटा

विज्ञापन
शहर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का बंद गेट। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही शहर के निजी स्कूलों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्कूल परिसरों में मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। वहीं, दूसरी ओर शहर के केंद्रीय विद्यालय और सरकारी संस्थानों में परिणाम को लेकर उदासीनता दिखाई दी। विद्यालय में कोई उत्साह नजर नहीं आया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर बाद शहर के प्रमुख निजी विद्यालयों में परीक्षा परिणाम आते ही जश्न का माहौल बन गया। स्कूल प्रबंधन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कई विद्यालयों में टॉपर्स के साथ फोटो सेशन आयोजित किए गए। अभिभावकों में भी बच्चों की उपलब्धियों को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
इसके विपरीत जिला अस्पताल मार्ग स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में परिणाम घोषित होने के बाद भी सन्नाटा पसरा रहा। विद्यालय परिसर में न तो किसी प्रकार का उत्सव दिखाई दिया और न ही विद्यार्थियों की सफलता को लेकर कोई विशेष गतिविधि नजर आई। इसी तरह नवोदय विद्यालय बीसलपुर में भी परिणाम को लेकर अपेक्षित उत्साह नहीं दिखा। यहां भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों और विद्यालय के प्रदर्शन की जानकारी व्यवस्थित रूप से सामने नहीं आ सकी।
विज्ञापन

इससे अभिभावकों और छात्रों में निराशा देखने को मिली। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के असलम जावेद ने बताया कि छुट्टियां चलने की वजह से विद्यार्थियों को विद्यालय में नहीं बुलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें