जंगले से बांधा फंदा
मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे उसने शौच के लिए जाने की बात कही। इसके बाद जेल के नंबरदार उसको लेकर शौचालय में गए। जब काफी देर तक वह शौचालय से बाहर नहीं आया तो जेल कर्मियों ने अंदर झांककर देखा। शौचालय के अंदर वह रोशनदान के जंगले पर मफलर का फंदा बनाकर लटका हुआ था। मौके पर पहुंचे जेल चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
जेल में बंदी के आत्महत्या करने की सूचना पर एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।