फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम की जानकारी करने पहुंचे शिक्षकों से भिड़ा प्रधानपति 

Fri, 17 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
file photo
विज्ञापन
मॉडल स्कूल व उच्च प्राथमिक स्कूल में कई दिनों नहीं बंट रहा एमडीएम व दूध
विज्ञापन

 डेढ़ माह से बच्चों को दूध व खाद्यान्न न मिलने पर प्रधान से जानकारी करने पहुंचे शिक्षकों से प्रधानपति भिड़ गया। समस्या को सुनने के बजाए अभद्रता पर उतारू हो गया। जिसके बाद गुस्साएं शिक्षकों ने बीएसए से मामले से शिकायत की।
विज्ञापन

मॉडल स्कूल व उच्च प्राथमिक स्कूल बरहा में पिछले करीब डेढ़ माह से बच्चों को नियमानुसार एमडीएम व दूध न मिलने को लेकर शुक्रवार को दोनों विद्यालयों के हेडमास्टर अजय कुमार गुप्ता व गंगाराम शिक्षकों के साथ ग्राम प्रधान के घर जानकारी करने पहुंचे। प्रधान के न मिलने पर शिक्षकों ने ग्राम प्रधान पति से एमडीएम को लेकर जानकारी करनी चाही। आरोप है कि शिक्षकों की बात सुनने के बजाए प्रधानपति शिक्षकों से भिड़ गया और अभद्रता करने लगा। इस पर गुस्साएं शिक्षक समाधान की मांग के लेकर बीएसए दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने बीएसए से मिलकर मामले की जानकारी दी। इस पर बीएसए ने ग्राम प्रधान से वार्ता कर भविष्य में इस तरह का व्यवहार न करने व एमडीएम आदि की व्यवस्था नियमानुसार कराने को कहा। बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी ने बताया कि विद्यालयों में दूध व एमडीएम को लेकर आ रही दिक्कतों को लेकर शिक्षक प्रधान से मिलने पहुंचे थे। दोनों पक्षों में कुछ कहासुनी हो गई। मामले को गंभीरता से दिखवाया जा रहा है। बच्चों को एमडीएम व दूध वितरण की व्यवस्था नियमानुसार कराई जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें